eNGO Empowering Grassroots Organisations @ Village, Panchayat, Tehsil, Block & District Level through FREE Websites

by pritamsinha2007 on Sep 03, 2009      Category: Appropriate Technology Tags:



प्रिय एनजीओ संचालक,

डिईएफ की तरफ से आपको शुभकामनाएँ!

हमें यह बताते हुये खुशी हो रही है कि डिजीटल एम्पावरमेण्ट फाऊण्डेशन द्वाराराष्ट्रीय ई-एनजीओ प्रोग्राम शुरू किया गया है जिसको नेशनल इंटरनेट एक्सचेंज ऑफ इंडिया (निक्सी), यूएन सॉल्यूशन एक्सचेंज (आईसीटीडी कम्यूनिटी) और इंटरनेट एण्ड मोबाइल एसोशियेशन ऑफ इंडिया (आईएएमएआई) का सहयोग प्राप्त है जो इस कार्यक्रम में ज्ञान सहयोगी हैं। इस कार्यक्रम के प्रथम चरण में हम 500 ग्रासरूट्स एनजीओ
/सीएसओ/एसएचजी को जोडने का काम कर रहे हैं जिनका कि जिले स्तर व नीचे के स्तरों पर प्रभाव है।
  
इस कार्यक्रम का उद्देश्य है कि ऐसे संगठनों को सूचना संचार तकनीक से लैस किया जाये जिससे कि उनका वेबसाईट बने तथा इससे देश दुनिया में सब उन्हें जानें तथा उसके फलस्वरूप उनकी दृष्टिगोचरता बढे व उनपर लोग ज्यादा विश्वास करें। जैसा कि आप जानते हैं कि एक वेबसाइट के बनने आपको काफी बल, सहयोग, मिलने के साथ साथ दुनिया भर में उनका नाम होता है और उनके संगठनों को ढेर सारी विश्वसनीयता प्राप्त होती है। 



इस प्रशिक्षण कार्यक्रम देने का उद्देश्य यह भी है कि उन्हें सूचना संचार तकनीक की मदद से इतना सक्षम बना दिया जाये कि वे स्वयं ही बिना किसी बाहरी सहयोग के अपने आप ही वेबसाइट को पूरी तरह अपडेट कर सकें। इसके अतिरिक्त बाहरी व्यक्ति प्रत्येक बार काम करने का कुछ--कुछ मेहनताना भी चार्ज करेंगे जो कि संगठन को मँहगा पडेगा। इस तरह आपका समय व पैसा दोनों बचेगा। जिन संगठनों के पास अपना वेबसाइट है, वे ई-एनजीओ कार्यक्रम में स्थानान्तरित (शिफ्ट) हो सकते हैं व जिन संगठनों के पास अपनी वेबसाइट नहीं है, वे स्वतंत्र रूप से अपना कार्य को आगे बढाने के लिये उसका उपयोग कर सकते हैं तथा उसे खुद मैनेज कर सकते हैं।

अब आगे! हम आपको/आपके संगठन को यह अवसर प्रदान करते हैं कि आपका भी इंटरनेट पर अस्तित्व हो जिसमें कि आपका पूरा-पूरा सहयोग हो तथा इसको लागू करने वाली एजेंसियों का कम-से-कम दखलंदाजी हो (इसके लिये सहयोगी सेवाओं की सूची कंसेप्ट नोट में संलग्न है)।

   
अगर आप इस सहयोग के इच्छूक हैं तो हमें आपके संगठन की विवरणी चाहिये जिसमें आपके कार्यकलापों का वर्णन एक सीडी या डिवीडी पर हो जिसमें इससे संबंधित फोटो व आपके वेबसाइट के लिये आपके मन का नाम हों (जैसे कि
www.engo.in)। विशेष जानकारी के लिये आप हमारी वेबसाइटwww.engo.in पर जायें तथा वहाँ उपलब्ध रजिस्ट्रेशन फॉर्म को डाउनलोड करें ताकि आपकी अपनी वेबसाइट बन सके।

इसके साथ हम यह भी आशा करते हैं कि हम जमीन से जुडे संगठनों को और समुन्नत व बेहतर बनाने के लिये डिईएफ व भारत सरकार के सूचना तकनीक मंत्रालय (डिआईटी) के तहत चलने वाले ई-एनजीओ प्रोग्राम में साथ मिलकर काम करेंगे। इसके तहत 25 से 50 एनजीओ के साथ दो दिवसीय कार्यशाला (वर्कशॉप) भी आयोजित की जायेगी। इसके अतिरिक्त हम अपने सहयोगियों के साथ कार्यशाला आयोजित करने में उनकी मदद भी करते हैं। 

हम प्रत्येक राज्य में अपने क्षेत्रीय सहयोगियों के साथ वर्कशॉप या प्रशिक्षण भी आयोजित कर रहे हैं। वर्कशॉप व प्रशिक्षण पर विशेष जानकारी के लिये आप हमारे वेबसाइट के राजस्थान वर्कशॉप व शिलाँग वर्कशॉप की विस्तृत रिपोर्ट देख सकते हैं।

ई-एनजीओ के बारे में और जानकारी के लिये हमारी वेबसाइट www.engo.inपर क्लिक करें।

आपकी शीघ्र प्रतिक्रियाओं की प्रतीक्षा में,

सादर,
आपका,
Devendra Singh Bhadauria
Digital Empowerment Foundation
44, III Floor, Kalu Sarai, New Delhi-110016
Tel: 011-26532786 / 26532787
Fax: 011-26532787
Mob:- 9312737423
E-Mail:-dev@defindia.net

up
2 users have voted.

0 Comments

Add new comment